चैती नवरात्र के अवसर पर नूरपुर स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम के समय मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।