चाकीसैण: राज्य कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राठ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा
राठ क्षेत्र में भारी बारिश से कई गांवों में सड़क टूटने और संपर्क मार्ग बंद होने के बीच कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 23 प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। वे पैदल और ग्रामीण वाहन से प्रभावित इलाकों तक पहुंचे। मंत्री ने प्रभावितों को राहत एवं मुआवजे का भरोसा दिलाया।