जमुई: धनंजय कुमार पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी का पदभार संभाला, दयाशंकर को दी गई भावभीनी विदाई
Jamui, Jamui | Jul 3, 2026 नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने शुक्रवार 5 बजे अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम स्थित रावणेश्वर हॉल में पूर्व डीईओ दयाशंकर के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित हुआ। दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने दयाशंकर के कार्यकाल की सराहना की।