हज़ारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा की हजारीबाग में 4 अप्रैल को बैठक, स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा, हेमंत और कल्पना सोरेन शामिल होंगे
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक हजारीबाग में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने पर गहन चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सचिव और हजारीबाग जिला संयोजक संजीव वेदियां ने की। इस दौरान नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष और सचिवों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। संजीव वेदियां ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।