हज़ारीबाग: हजारीबाग के NH-522 पर बड़ा हादसा टला, चलती कार पर गिरा सूखा पेड़, चालक बाल-बाल बचा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-522 अमृत नगर के पास एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ अचानक तेज आवाज के साथ एक चलती कार पर गिर गया। पेड़ की मोटी डाल सीधे वाहन के अंदर घुस गई, लेकिन सौभाग्य से चालक और यात्री बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार यात्रियों से भरी हुई थी और हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार अमृत नगर के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ अचानक गिर पड़ा। हालांकि, चालक की सतर्कता और किस्मत ने बड़ा हादसा होने से बचा लिया।