हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के सत्र के दौरान राज्यभर के वकीलों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में 36 बार एसोसिएशन कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 35,000 से अधिक वकील न्यायिक प्रक्रिया में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।