माइनस डिग्री तापमान, चारों तरफ बर्फ और सामने प्रकृति की कठिन चुनौती… लेकिन भारतीय जवानों के हौसले के आगे हर मुश्किल छोटी है!
नमस्कार, आप देख रहे हैं गढ़वाल तक।
दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण सैन्य क्षेत्रों में शामिल सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना के जवानों की ट्रेनिंग लगातार जारी है। यहां भीषण ठंड और विषम परिस्थितियों के बीच पोस्ट कमांडर जवानों को इलाके की बारीकियों, हथियारों की पहचान और उनके सही इस्तेमाल का नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं।
मकसद साफ है—हर चुनौती के लिए तैयार रहना और देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कमी न छोड़ना।
बर्फीली चोटियों पर तैनात इन वीर जवानों के साहस, अनुशासन और समर्पण को देश का सलाम! जय हिंद! 🇮🇳