आबू रोड: न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता चार दिवसीय दौरे पर आबूरोड पहुंचे, शांतिवन का किया अवलोकन
राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिपिन गुप्ता चार दिवसीय भ्रमण पर आबूरोड पहुंचे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सीए पारूल गोयल के साथ ब्रह्माकुमारीज़ के शांतिवन परिसर का अवलोकन किया। आबूरोड पहुंचने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।