धरहरा: स्वतंत्रता दिवस पर धरहरा में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को धरहरा प्रखंड क्षेत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख पल्लवी भारती ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बीडीओ रश्मि भारती, उप प्रमुख नीरज यादव,सीडीपीओ अमृता रंजन समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।