कोटकासिम: कोटकासिम में गोबर्धन पूजा की धूम, प्राचीन परंपराएं निभाई गईं
Kotkasim, Alwar | Nov 10, 2026 कोटकासिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार शाम 7:00 बजे गोवर्धन महाराज की पूजा पूरे विधि विधान से की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में प्राचीन परंपराएं भी निभाई गई। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह लोगों ने सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की पूजा कर एकता का संदेश दिया। पूजन के बाद सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और जमकर आतिशबाजी की।