*पुल नया बना, अब खुश हो न! सिंधिया की बात सुन खिल उठा किसान का चेहरा…*
शिवपुरी।
केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिंध नदी पर नवनिर्मित भड़ौता पुल के लोकार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ पुल का अवलोकन किया। इस दौरान उनकी मुलाकात खेत में काम कर रहे एक किसान भाई से हुई। सिंधिया ने आत्मीयता से उनका हाल जाना और पुल बनने से क्षेत्र को मिलने वाली सुविधा पर संवाद किया।
किसान के चेहरे पर पुल बनने की खुशी और सिंधिया के साथ आत्मीय संवाद का यह पल बेहद भावुक और अपनत्व से भरा नजर आया।#jyotiradityascindia