दिव्यांग अखबार वितरक राधे बाथम की बदली जिंदगी की राह, महाआर्यमन सिंधिया ने भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी, वीडियो कॉल कर जाना परिवार का हालचाल,
शिवपुरी। कहते हैं कि किसी की परेशानी को समझकर उसकी मदद करना ही सच्ची संवेदनशीलता है। ऐसा ही एक उदाहरण महाआर्यमन सिंधिया ने पेश किया है। शिवपुरी में दिव्यांग होने के बावजूद वर्षों से मेहनत कर अखबार वितरण करने वाले राधे बाथम के संघर्ष को समझते हुए उन्होंने उन्हें नई इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की है।
जानकारी के अनुसार, राधे बाथम पिछले करीब 20 वर्षों से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थितियों के सामने कभी हार नहीं मानी। वे प्रतिदिन सुबह करीब 4 बजे साइकिल से अखबार वितरण करने निकलते हैं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
राधे बाथम के संघर्ष की जानकारी जब महाआर्यमन सिंधिया तक पहुंची तो उन्होंने उनकी परेशानी को समझते हुए मदद का निर्णय लिया। इसी क्रम में उन्हें