बिधनू कस्बे से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने कथित रूप से तांत्रिक क्रिया के नाम पर अपनी ही आठ वर्षीय मासूम बेटी की शनिवार दोपहर 3:00 बजे बलि देने की कोशिश की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया।