ढीमरखेड़ा: हरदी गांव में कलेक्टर ने खुद बहता नल बंद किया, दिखा संवेदनशील प्रशासन
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच कभी-कभी ऐसे पल सामने आते हैं, जो केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि सोच को भी बदल देते हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक दृश्य बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ढीमरखेड़ा क्षेत्र के हरदी गांव में देखने को मिला, जब कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जल संरक्षण का संदेश केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार से दिया।