Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

#shorts #shortvideo #short #shortsfeed #shortsyoutube #shortsindia #viralvideo #viral #viralshorts

Patna Rural, Patna | Jul 6, 2026

MORE NEWS

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय  पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है। 
मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा।
#Bankipur
#Byepoll
Election Commission of India 
Chief Electoral Officer, Bihar

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा बांकीपुर विधान सभा उप निर्वाचन, 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी 21 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने, निर्वाचन व्यय पर पैनी नजर रखने, विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने सहित भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया। 3 फ्लाईंग स्क्वायड, 3 पालियों में 3 प्वायंट्स पर 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 3 वीडियो सर्विलांस टीम तथा 3 वीडियो व्यूईंग टीम आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर है। अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों के निर्वाचन व्यय पर निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग पैनी नजर रखे हुए है। डिस्ट्रिक्ट इन्टेलिजेंस कमिटि अनुश्रवण कर रही है। लगभग 20 इन्फोर्समेंट एजेंसी पैसों के ऑनलाइन-ऑफलाइन ट्रान्जैक्शन तथा मूवमेंट पर नजर रख रही है। मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ हैं। संविधान द्वारा प्रदत्त वयस्क मताधिकार बहुमूल्य है एवं इस अधिकार का प्रयोग एक नागरिक के लिए अत्यावश्यक है। चुनाव में उच्च मतदान प्रतिशत हमारे प्रजातंत्र को एक नया आयाम देगा। सभी निर्वाचकों से अपील है कि वे इस विधानसभा उप चुनाव में वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और प्रस्फुटित होगा तथा इसे एक नया आयाम मिलेगा। #Bankipur #Byepoll Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar

Patna, Bihar | Jul 6, 2026

जिलाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों, नगर निकायों, अनुमंडलों एवं जिला-स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ।पदाधिकारियों को परिणाम-आधारित कार्यशैली विकसित कर लम्बित मामलों को मिशन मोड में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाकर जनसुविधाओं को विकसित करने, भूमि विवादों के प्रभावी निष्पादन एवं अनुश्रवण के लिए सूक्ष्मतम स्तर पर निगरानी करने, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता के मामलों का तत्परता से निष्पादन करने, भू-अर्जन एवं भू-हस्तानांतरण के लंबित मामलों को त्वरित गति से विधिवत निष्पादित करने, खाद्यान्न का ससमय उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने, सहयोग शिविरों का विधिवत संचालन करने एवं प्राप्त आवेदनों का व्यक्तिगत रुचि लेकर समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने, विभिन्न विभागों के बीच कन्वर्जेंस स्थापित कर वीबी-जी राम जी का सफल क्रियान्वयन करने, विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित समाधान कर विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनहित के कार्यों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई भी शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन किया जाएगा।
Samrat Choudhary 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar 
City of Patna - PMC 
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar 
Bihar Health Department 
Home Department, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिलाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों, नगर निकायों, अनुमंडलों एवं जिला-स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ।पदाधिकारियों को परिणाम-आधारित कार्यशैली विकसित कर लम्बित मामलों को मिशन मोड में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से अतिक्रमण हटाकर जनसुविधाओं को विकसित करने, भूमि विवादों के प्रभावी निष्पादन एवं अनुश्रवण के लिए सूक्ष्मतम स्तर पर निगरानी करने, विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता के मामलों का तत्परता से निष्पादन करने, भू-अर्जन एवं भू-हस्तानांतरण के लंबित मामलों को त्वरित गति से विधिवत निष्पादित करने, खाद्यान्न का ससमय उठाव एवं वितरण सुनिश्चित करने, सहयोग शिविरों का विधिवत संचालन करने एवं प्राप्त आवेदनों का व्यक्तिगत रुचि लेकर समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने, विभिन्न विभागों के बीच कन्वर्जेंस स्थापित कर वीबी-जी राम जी का सफल क्रियान्वयन करने, विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित समाधान कर विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनहित के कार्यों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई भी शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन किया जाएगा। Samrat Choudhary General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar Bihar Health Department Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 6, 2026

आज दिनांक 06.07.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, रोहतास की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारी से क्रमानुसार उनके विभाग में लंबित कार्य के निष्पादनार्थ अंतरविभागीय सहयोग हेतु चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों के द्वारा अपने विभागीय कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारी से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र, जमीन की उपलब्धता इत्यादि के बारे में बताया गया। विशेषकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सासाराम-01 एवं 02 के द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी से भूमि की उपलब्धता कराने हेतु चर्चा की गई। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास के द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए पत्राचार के आलोक में भवनों के निर्माण/योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वांछित भूमि उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में सभी विभाग की योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारी को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं अपर समाहर्ता, रोहतास ने सभी पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही 
सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं वी.सी. के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 06.07.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, रोहतास की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारी से क्रमानुसार उनके विभाग में लंबित कार्य के निष्पादनार्थ अंतरविभागीय सहयोग हेतु चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों के द्वारा अपने विभागीय कार्य हेतु संबंधित पदाधिकारी से लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र, जमीन की उपलब्धता इत्यादि के बारे में बताया गया। विशेषकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल, सासाराम-01 एवं 02 के द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी से भूमि की उपलब्धता कराने हेतु चर्चा की गई। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास के द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए पत्राचार के आलोक में भवनों के निर्माण/योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वांछित भूमि उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में सभी विभाग की योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारी को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त, रोहतास एवं अपर समाहर्ता, रोहतास ने सभी पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, निदेशक डीआरडीए, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं वी.सी. के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 6, 2026

आज दिनांक 06.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार 'सबका सम्मान - जीवन आसान' (Ease of Living) के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जिला जनता दरबार के साक्षात्कार के क्रम कुल 33 आवेदन प्राप्त किया गया। 
आवेदक विजय कुमार राम, पिता श्री मिश्री राम, ग्राम/पोस्ट बहुआरा, प्रखंड दावथ के द्वारा नाली की पानी निकासी में उत्पन्न विवाद/समस्या को निराकरण करने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दावथ को निदेशित किया गया। 
आवेदक शिव मूरत कुमार, पिता स्वर्गीय लाल बहादुर राम, ग्राम/पोस्ट पेनार, थाना नोखा के द्वारा भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, नोखा को अग्रसारित किया गया। 
आवेदक राधेश्याम चौधरी, ग्राम शिवपुर, पोस्ट खरारी, थाना नोखा के द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता करने हेतु आवेदन दिया गया। जिसे अविलंब जांच कर कार्रवाई हेतु कार्यपालक अभियंता (एल.ए.ई.ओ.) को निदेशित किया गया। 
इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों/कार्यालयों को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया।

#IPRD 
#EaseOfLiving 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 06.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार 'सबका सम्मान - जीवन आसान' (Ease of Living) के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जिला जनता दरबार के साक्षात्कार के क्रम कुल 33 आवेदन प्राप्त किया गया। आवेदक विजय कुमार राम, पिता श्री मिश्री राम, ग्राम/पोस्ट बहुआरा, प्रखंड दावथ के द्वारा नाली की पानी निकासी में उत्पन्न विवाद/समस्या को निराकरण करने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दावथ को निदेशित किया गया। आवेदक शिव मूरत कुमार, पिता स्वर्गीय लाल बहादुर राम, ग्राम/पोस्ट पेनार, थाना नोखा के द्वारा भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, नोखा को अग्रसारित किया गया। आवेदक राधेश्याम चौधरी, ग्राम शिवपुर, पोस्ट खरारी, थाना नोखा के द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता करने हेतु आवेदन दिया गया। जिसे अविलंब जांच कर कार्रवाई हेतु कार्यपालक अभियंता (एल.ए.ई.ओ.) को निदेशित किया गया। इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों/कार्यालयों को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया। #IPRD #EaseOfLiving Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 6, 2026

आज दिनांक 06.07.2026 को जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'बेटी जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन राजपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, राजपुर पर किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, मो शमीम अंसारी ने आमजन से अपील की है कि वे बेटियों के जन्म को गर्व और खुशी के साथ मनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का मुख्य संदेश है—"बेटी है तो कल है।"

'बेटी जन्मोत्सव' के माध्यम से नवजात बालिकाओं एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक डॉ फरहत दुरानी के द्वारा उपस्थित कन्या माताओ को बेटियों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
बेटी का जन्म केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए उत्सव का अवसर है। शिक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त बेटियां ही समृद्ध परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला हैं।

महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के द्वारा सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है, ताकि बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कन्या एवं माताओं को फलों की टोकरी एवं बेबी किट के साथ जिला पदाधिकारी महोदय का शुभकामना संदेश तथा अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया

#BetiBachaoBetiPadhao 
#IPRD

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 06.07.2026 को जिला प्रशासन, रोहतास द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत 'बेटी जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन राजपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, राजपुर पर किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक, मो शमीम अंसारी ने आमजन से अपील की है कि वे बेटियों के जन्म को गर्व और खुशी के साथ मनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम का मुख्य संदेश है—"बेटी है तो कल है।" 'बेटी जन्मोत्सव' के माध्यम से नवजात बालिकाओं एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिला मिशन समन्वयक डॉ फरहत दुरानी के द्वारा उपस्थित कन्या माताओ को बेटियों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। बेटी का जन्म केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए उत्सव का अवसर है। शिक्षित, स्वस्थ एवं सशक्त बेटियां ही समृद्ध परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के द्वारा सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया है, ताकि बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कन्या एवं माताओं को फलों की टोकरी एवं बेबी किट के साथ जिला पदाधिकारी महोदय का शुभकामना संदेश तथा अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया #BetiBachaoBetiPadhao #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 6, 2026

#shorts #shortvideo #short #shortsfeed #shortsyoutube #shortsindia #viralvideo #viral #viralshorts - Patna Rural News