आज दिनांक 06.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निदेशानुसार 'सबका सम्मान - जीवन आसान' (Ease of Living) के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त जिला जनता दरबार के साक्षात्कार के क्रम कुल 33 आवेदन प्राप्त किया गया।
आवेदक विजय कुमार राम, पिता श्री मिश्री राम, ग्राम/पोस्ट बहुआरा, प्रखंड दावथ के द्वारा नाली की पानी निकासी में उत्पन्न विवाद/समस्या को निराकरण करने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दावथ को निदेशित किया गया।
आवेदक शिव मूरत कुमार, पिता स्वर्गीय लाल बहादुर राम, ग्राम/पोस्ट पेनार, थाना नोखा के द्वारा भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने हेतु आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अंचलाधिकारी, नोखा को अग्रसारित किया गया।
आवेदक राधेश्याम चौधरी, ग्राम शिवपुर, पोस्ट खरारी, थाना नोखा के द्वारा पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता करने हेतु आवेदन दिया गया। जिसे अविलंब जांच कर कार्रवाई हेतु कार्यपालक अभियंता (एल.ए.ई.ओ.) को निदेशित किया गया।
इसी प्रकार शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों/कार्यालयों को शीघ्र निष्पादन करने हेतु निदेशित किया गया।
#IPRD
#EaseOfLiving
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 6, 2026