कुंडा: महेशगंज के हीरागंज में जनसेवा केंद्र पर पुलिस ने किया छापा, फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो भाई हिरासत में
महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज बाजार में एक जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड बनाने और अवैध वसूली के आरोप में प्रयागराज पुलिस ने छापा मारा है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम ने संचालक लवकुश यादव और उसके भाई लवलेश को हिरासत में लेकर कंप्यूटर व प्रिंटर जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।