पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमपुर गांव के कटियाबासा टोला में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 2 अप्रैल 2026 को हुए इस विवाद में दामु सिंकु (56 वर्ष), पिता स्वर्गीय रेगा सिंकु, को लोहे के हथौड़े से बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।