प्रेस नोट
जिला पुलिस दतिया
*थाना पण्डोखर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 04 हथियारबंद आरोपी को किया गिरफ्तार*
*आरोपियों से 03 अवैध हथियार, 06 जिंदा कारतूस एवं 02 मोटरसाइकिल की जप्त*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका उपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पण्डोखर पुलिस को ग्राम बरका में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के हथियारों के साथ मौजूद होने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना पण्डोखर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौके से 04 व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनमें से तीन व्यक्तियों के कब्जे से अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस तथा एक अन्य व्यक्ति के कब्जे से 12 बोर के 03 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के कब्जे से कुल 03 अवैध हथियार, 06 जिंदा कारतूस एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
1.सुनील पुत्र रामदयाल बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी डेलुआ, थाना इन्दरगढ़।
2.संदीप पुत्र प्रेमनारायण कड़ेरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बरका, थाना पण्डोखर।
3.वृंदावन पुत्र रतनपाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ईटारोड़ा, थाना इन्दरगढ़।
4.प्रेमनारायण पुत्र भज्जू कड़ेरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी बरका, थाना पण्डोखर।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पण्डोखर आजाद खान, एएसआई शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक मुनेश, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, आरक्षक शिवभानु कौरव, आरक्षक हिमांशु राजावत, आरक्षक जगदीश रजक एवं आरक्षक रोहित साहू की सराहनीय भूमिका रही।