आबू रोड: आबूरोड तलवार नाका निचलीफली के नजदीक सदर पुलिस ने सनसनीखेज हत्या का किया खुलासा, 4 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड सदर थाना पुलिस ने 25 अप्रैल की रात हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। रेवदर मार्ग स्थित तलवार नाका निचली फली के पास बदमाशों ने लूट की नीयत से एक बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी युवक का मोबाइल और पर्स लूटकर मौके से फरार हो गए थे,जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया