कसिया: कसया से भव्य झांकियों के साथ निकली निशान पदयात्रा, श्रद्धालु देवरिया श्याम मंदिर जाएंगे
श्रीश्याम गुणगान निशान पदयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में कसया के मारवाड़ी समाज के लोगों ने श्रीश्याम फाल्गुन निशान उत्सव के उपलक्ष्य में इस्कॉन मंदिर (चित्रतुलि गली) कसया से श्याम निशान पदयात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक शामिल हुए। इस दौरान विधायक पी.एन पाठक व यात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री खाटू श्याम का जयघोष की