प्रतापगढ़: बाघराय थाना क्षेत्र के सिया लंगड़ा का पुरवा गांव में सर्पदंश से युवक की मौत, पुलिस की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार
बाघराय थाना क्षेत्र के सिया लंगड़ा का पुरवा गांव निवासी महेंद्र उर्फ छोटू पुत्र मेवा लाल शनिवार की सुबह खेत में धान की रोपाई करवा रहा था। इसी बीच उसे सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर भागे जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ।