विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संगम इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों—संगम प्रोसेस, संगम स्पिनिंग, संगम वीविंग एवं डेनिम इकाई में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में संगम समूह के सीएफओ एस. आर. दाखेरा, हेड एचआर तमल कांति सारंगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।संगम समूह की सभी इकाइयों में यूनिट हेड्स एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।