आगरा: ताजमहल पर बेकाबू हुआ घोड़ा, ताजमहल की सुरक्षा में लगी बैरियर को तोड़ा, पर्यटकों में मची भगदड़, वीडियो आया सामने
Agra, Agra | Apr 28, 2024 आगरा के ताजमहल का एक मामला सामने आया है, जब अचानक से पर्यटकों में भगदड़ मच गई, दरअसल एक घोड़ा बेकाबू हो गया, और पर्यटकों की तरफ भागने लगा, जिससे पर्यटक भी घबरा गए, बेकाबू घोड़ा ताज सुरक्षा में लगी बैरियर को तोड़ते हुए पश्चिमी गेट तक जा पहुंचा, कड़ी मशक्कत के बाद घोड़े के मालिक ने घोड़े को काबू में लिया। तब पर्यटकों ने राहत की सांस ली।