आगरा: चमरौली रोड स्थित नर्सरी संचालक पिता पुत्र के साथ कुछ लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Agra, Agra | Apr 27, 2024 थाना ताजगंज क्षेत्र के अंतर्गत चमरौली रोड स्थित नर्सरी संचालक पिता पुत्र के साथ कुछ लोगों के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है,बताया गया है कि शराब पीने का विरोध करना पिता और बेटे को भारी पड़ गया। और कुछ लोगों ने मारपीट कर दी, इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।