आगरा: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी, बिजली घर और ईदगाह बस अड्डे पर यात्रियों के लिए लगाए जाएंगे कूलर, आदेश जारी
Agra, Agra | Apr 28, 2024 आगरा में यात्रियों को भीषण गर्मी से बचने के लिए शहर के प्रमुख तीन बस अड्डों पर परिवहन विभाग की ओर कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा ठंडे और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जिसे लेकर महाप्रबंधक आगरा परिक्षेत्र आर एम अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए है।