आगरा: कोतवाली वार्ड के सेठ गली में बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही अवैध बिल्डिंग को आगरा विकास प्राधिकरण ने किया सील
Agra, Agra | Apr 27, 2024 आगरा विकास प्राधिकरण ने कोतवाली वार्ड के सेठ गली में बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया हैं। यह अवैध निर्माण बिल्डर मनीष बंसल द्वारा करवाया जा रहा था। पूर्व में एडीए ने बिल्डर के खिलाफ नोटिस भी जारी किया था। लेकिन काम लगातार जारी था। जिसे एडीए ने शनिवार शाम को सील कर दिया।