आगरा: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, दो अभियुक्तों को जखौदा रेलवे ट्रैक के पास से किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 27, 2024 थाना मलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को जखौदा रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया है। और इनका एक साथ भी अभी फरार है। जिसकी धर पकड़ के प्रयास जारी हैं। इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस एवं भारी मात्रा में अर्ध निर्मित अवैध शस्त्र एवं उपकरण बरामद किए हैं।