कोटा के जवाहर नगर में साउंड की आवाज को लेकर विवाद, कोचिंग स्टूडेंट्स से मारपीट
हॉस्टल के बाहर आधा दर्जन से अधिक लड़कों ने की मारपीट, सीसी टीवी में कैद घटना
कोटा जवाहर नगर थाना क्षेत्र में म्यूजिक की आवाज को लेकर हुए विवाद में दो कोचिंग स्टूडेंट्स के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के बाहर 8-10 लड़कों ने मिलकर दोनों छात्रों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर हंगामा भी हुआ। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद हॉस्टल संचालक ने जवाहर नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है।
Sangod, Kota | Oct 5, 2026