कोईलवर: नरही गांव में रंगदारी मामले में लंबे समय से फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
चांदी थाने की पुलिस ने 2019 से रंगदारी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी बुधवार को शाम के 7:30 देते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि मोहित सिंह गांव नरही थाना चांदी का रहने वाला है जो ट्रक ड्राइवर से रंगदारी वसूलने मामले में 2019 में थाने में दर्ज एक मामले में अभियुक है।