कोईलवर: मंगलवार रात धंडीहा बांध के पास घायल बाइक सवार को चिंताजनक स्थिति में पटना PMCH से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
मंगलवार की देर रात्रि कोईलवर चांदी पथ पर धंडीहा बांध के समीप सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी स्वर्गीय बाणीभूषण यादव के 35 वर्षीय पुत्र परमात्मा यादव जो बाइक से कोईलवर से अपने गांव गोपालपुर लौट रहा था। तभी बड़े वाहन के तेज रोशनी से चकमा खाकर सड़क के साइड में गड्ढे में गिर गया