कोईलवर: कोईलवर प्रखंड स्थित रैपिड एक्शन फोर्स के हेड क्वार्टर में आयोजित किया गया श्री अन्न उत्सव
बुधवार को कोईलवर प्रखंड स्थित रैपिड एक्शन फोर्स के बटालियन हेड क्वार्टर में स्वास्थ्यवर्धक मोटा अनाज को बढ़ावा देने के श्री अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 114 वी बटालियन के कमांडेंट अश्वनी कुमार झा ने फिता काटकर किया । श्री अन्न उत्सव के दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में मोटे अनाजों का स्टॉल लगाया गया था।