कोईलवर: हत्या के केस में फरार एक अभियुक्त को पचरुखिया गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हत्या केस में फरार प्राथमिकी अभियुक्त कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र राहुल कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस आशय की जानकारी गुरुवार की शाम 6:30 बजे कोईलवर थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हत्या केस में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया