सिराथू: दूसरे गाँव के व्यक्ति को पट्टा दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने सिराथू में एसडीएम से की शिकायत
सिराथू तहसील के अंतर्गत आने वाले कमालपुर टिकरी गांव के लोग सोमवार शाम सिराथू तहसील पहुंचे थे।सिराथू एसडीएम को एक शिकायती पत्र देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि मर्दानपुर बरजि गांव का लक्ष्मी सोनकर को पहले से ही उसके गांव में सरकारी पट्टा मिला है जिसे कमालपुर टिकरी में भी पट्टा दे दिया गया है।आपत्ति करने पर धमकियां दी जा रही है।एसडीएम ने न्याय की गुहार लगाई है।