सिराथू: सैनी क्षेत्र से पकड़े गए 6 ओवरलोड वाहन, पासर गैंग पर जल्द होगी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।रविवार सोमवार की रात सैनी थाना इलाके से 6 ओवरलोड बालू के वाहन पकड़े गए हैं।क्षेत्राधिकारी, ट्रैफिक,परिवहन और खनन टीम के साथ पुलिस ने यह वाहन पकड़े हैं।जिन पर सीज की कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बताया कि पासर गैंग के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।