सिराथू: प्रशासनिक सख्ती के बावजूद पासरों के हौसले बुलंद, कड़ा धाम इलाके से ओवरलोड बालू के वाहन निकलवा रहे
ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन सख्ती बरतने की बातें करता है। कुछ जगहों पर कार्रवाइयां भी दिखाई दे रही हैं लेकिन कड़ा धाम थाना इलाके में अधिकारियों के फरमान काम नहीं कर रहे है। क्योंकि यहां पर बालू पसरो का गैंग पुलिस पर हावी है।सोमवार को अलीपुर जीता नहर मार्ग से कई ओवरलोड वाहन पाश्रो द्वारा निकलवाए गए हैं।कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।पुलिस नाकाम साबित हो रही है।