सिराथू: पूछताछ के लिए शहजादपुर चौकी लाए गए तीन युवक मौका पाकर फरार, घंटों मेहनत के बाद पुलिस ने आम की बाग से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना की शहजादपुर पुलिस चौकी में रविवार को पुलिस द्वारा तड़हर गांव से तीन युवकों को चौकी लाकर बैठाला गया था। किसी प्रकार की पूछताछ के लिए घंटा बैठने के बाद यह तीनों युवक मौका पाकर पुलिस चौकी से फरार हो गए। पुलिस ने इन लोगों को ढूंढना शुरू किया तो आम की एक बाग में मेहनत करके पुलिस ने इन तीनों लोगों को गिरफ्तार किया है पुनः चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू किया।