सिराथू: संत शिरोमणि नामदेव की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए दर्जी समाज के लोगों ने सिराथू में विधायक को दिया पत्र
रविवार को दर्जी समाज के लोगों ने सिराथू की विधायक पलवी पटेल को उनके सिराथू स्थित कार्यालय जाकर एक पत्र दिया है। दर्जी समाज की ओर से दिए गए पत्र में संत शिरोमणि नामदेव महाराज की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की गई है।दीपक दर्जी ने बताया है कि संत शिरोमणि नामदेव महाराज ने अपना पूरा जीवन लोगों के सही मार्ग दिखाने के लिए बिताया है।