नाथनगर: सीटीएस रोड स्थित दुकान में कालाबाजारी करते 5 क्विंटल सरकारी चावल जब्त, तीन गिरफ्तार
ललमटिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सीटीएस रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सरकारी अनुदानित चावल की कालाबाजारी का मामला पकड़ा है। थाना परिसर में संदेह के आधार पर लाए गए एक ऑटो की जांच के दौरान 10 जूट के मशीन सिलाई बोरे में करीब 5 क्विंटल उसना चावल बरामद किया गया।