चिन्यालीसौड़: चिन्यालीसौड़ में गंगोत्री हाइवे पर सड़क का एक हिस्सा वाशआउट, वाहनों की आवाजाही हुई बंद
देर रात से जारी तेज मूसलाधार बारिश से जनपद अंतर्गत अनेकों मोटर मार्ग बाधित हैं। आज रविवार सुबह मिली जानकारी अनुसार चिन्यालीसौड़ टैक्सी यूनियन के पास गंगोत्री हाइवे का एक हिस्सा पूरी तरह से वाशआउट हो चुका है। जिस स्थान पर वाहनों की आवाजाही खतरों से भरा हुआ है। उक्त स्थान पर सभी छोटे-बड़े चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।