चिन्यालीसौड़: धरासू पुलिस ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार
बीते गुरुवार को चिन्यालीसौड नागणी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धरासू पर आकर नागणी में स्थित माता सुरकण्डा देवी मन्दिर में चोरी होने की सूचना दी गयी, व्यक्ति द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर का ताला तोडकर दानपात्र में रखी नकदी तथा चांदी का छतर चोरी किया गया। धरासू पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर चोर को गिरफ्तार किया गया।