चिन्यालीसौड़: धरासू पुलिस ने वांछित वारंटी मुरारी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजकर 54 मिनट प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी।धरासू पुलिस की ओर से वांछित वारंटी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धरासू पुलिस के उप निरीक्षक शंकर सिंह के नेतृत्व में वारंटी नागणी गांव निवासी मुरारी सिंह को गिरफ्तार किया।अभियुक्त ने बैंक में चेक भुगतान के लिए प्रस्तुत किया था। जो बाउंस हो गया।