UPCL की घोर लापरवाही से प्रखंड चिन्यालीसौड के ग्राम सभा गमरी के चादपुर तोक जाने वाली बिजली लाइन, जिसमें कि नंगे तार थे। अचानक तारें टूटने के कारण नीचे चुगान कर रही दो गायों के ऊपर गिर गई। जिससे दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।