चिन्यालीसौड़: कांसी वार्ड के क्षेत्र पंचायत सीट पर ग्रामीणों ने मतगणना में लगे कर्मचारियों पर धांधली का आरोप लगाया
शनिवार दोहपर 1 बजे चिन्यालीसौड़ विकासखंड के कांसी और कोट गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। वहां उन्होंने क्षेत्र पंचायत सीट पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि जब कांसी और कोट गांव से प्रत्याशी एलम पंवार को अधिक मत मिले थे। तो दूसरे प्रत्याशी को कम मिलने के बाद अचानक उसके मत का बढ़ा दिए। इसके विरोध में एलम पंवार के समर्थकों ने नारे बाजी की।