पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट के सरवा गांव में सड़क पर गाड़ी रखने के विवाद में मारपीट, एक अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
सड़क पर गाड़ी रखने के विवाद में पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सरवा गांव में जमकर मारपीट हो गई थी। उसी घटना में गुरुवार को अवैध देसी एक नाली बंदूक के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है । 29 अप्रैल को सरवा गांव में घर के सामने जमीन पर गाड़ी खड़े करने का विवाद हुआ था।