मलंगा पुल के अवैध कट पर लोहे के पाइपों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाल-बाल बचा हादसा
अवैध कट और गड्ढों भरी सड़क के कारण हुआ हादसा, यातायात रहा प्रभावित
कोंच। कोंच-उरई मार्ग स्थित मलंगा पुल के अवैध कट पर बुधवार सुबह लोहे के पाइपों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बुधवार को एक किसान कोंच कस्बे से लोहे के पाइप खरीदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह मलंगा पुल के अवैध कट के पास पहुंचा, सड़क में बने गड्ढों के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लदे लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंचे लोगों की मदद से ट्रैक्टर मालिक ने जेसीबी मशीन बुलाकर ट्रॉली को सीधा कराया और सड़क पर फैले पाइप हटवाए। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। मलंगा पु�
Konch, Jalaun | Jun 10, 2026