मौरम से भरे ओवरलोड डंपर बने हादसों का खतरा, जिम्मेदार विभाग की अनदेखी पर उठे सवाल
मौरम खाली करते समय दो हिस्सों में टूटा ट्राला, आधी रात मुंसिफ न्यायालय के गेट के सामने हुआ हादसा
कोंच में बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति
कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मुंसिफ न्यायालय के पास सोमवार देर रात मौरम खाली करते समय एक मौरम से भरा ट्राला अचानक दो हिस्सों में टूटकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसा आधी रात के समय हुआ और सड़क से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने एक बार फिर कोंच क्षेत्र में खुलेआम दौड़ रहे ओवरलोड मौरम वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया गया कि सोमवार देर रात मौरम से भरा डंपर मुंसिफ न्यायालय के गेट के सामने उरई-कोंच मार्ग किनारे मौरम उतार रहा था। इसी दौरान अचानक ट्राला का पिछला हिस्सा अलग होकर सड़क पर पलट गया और उसमें भरी मौरम सड़क पर फैल गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवा�
Konch, Jalaun | Jun 9, 2026