पांच साल से फरार 15 हजार के इनामी साइबर अपराधी को कोंच पुलिस ने दबोचा
बिहार के पटना का रहने वाला आरोपी फर्जीवाड़े के मुकदमे में चल रहा था वांछित, भेजा गया जेल
कोंच। कोतवाली कोंच पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी साइबर अपराध व धोखाधड़ी से जुड़े मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में वांछित, वारंटी और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कोंच पुलिस टीम ने कार्रवाई की। कोतवाली कोंच में वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा संख्या 163/2020 धारा 420, 419, 465, 467, 468, 471, 120बी भादवि एवं 66सी/66डी आईटी एक्ट में आरोपी उमेश कुमार चौहान निवासी नरूद्दीन गंज, माल सलामी, थाना माल सलामी, जनपद पटना (बिहार) पांच वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ�
Konch, Jalaun | Jun 11, 2026