उचकागांव: सबेया एयरफील्ड की 259 एकड़ रक्षा भूमि कृषि अतिक्रमण से मुक्त
हथुआ स्थित सबेया परित्यक्त एयरफील्ड की रक्षा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिला प्रशासन और रक्षा प्राधिकार की संयुक्त कार्रवाई में 259.274936 एकड़ रक्षा भूमि से कृषि अतिक्रमण हटाकर उसका भौतिक कब्जा गुरुवार को रक्षा प्राधिकार को सौंप दिया। कार्रवाई के बाद भूमि की सीमाएं भी स्पष्ट कर दी गई हैं।