दीर्घकालिक परिणामों के आंकलन के साथ बनाइए विकास का प्रारूप , विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर संवाद करने ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीईओ जिला पंचायत।
जरूरतों का क्रम जब उपर से तय होता है तो उसके अपेक्षित परिणाम पाना कठिन होता हैं, पहले ग्राम पंचायतों को निर्माण कार्यों की स्वीकृति केवल त्वरित आवश्यकताओं के अनुसार प्राप्त होती थी और यह संरचनाएं अक्सर लंबे समय तक लाभकारी नहीं हो पाती थीं। अब वीबीजीरामजी योजना में इस पूरे चक्र को नए सिरे से तय करते हुए प्रत्येक संरचना निर्माण कार्य को गांव की आवश्कता और मांग के आधार पर पूरा करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों में आगामी पांच वर्षों के लिए विकास कार्यों का चयन वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार कोरिया जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर मैदानी टीम कार्य कर रही है।
इस प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए गत दिवस जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने खुद एक ग्राम पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों को इसके महत्व से अवगत कराया।
#Chhattishgarh #KoreaDistrict